Showing posts with label निदा फजली. Show all posts
Showing posts with label निदा फजली. Show all posts

Monday, December 27, 2010

मूह की बात !!!

मूह की बात  सुने हर कोई...
दिल का दर्द न जाने कौन...
आवाजों के बाजारों में ....
ख़ामोशी पहचाने कौन..

सदियों सदियों वही तमाशा...
रास्त रास्ता लम्बी
लेकिन जब हम मिल जाते हैं...
खो जाता है जाने कौन...


आवाजों के बाजारों में ....
ख़ामोशी पहचाने कौन..
मूह की बात  सुने हर कोई...


वो मेरा आईना है या ...
में उसकी परछाई हूँ...
मेरे ही घर में रहता है...
मुझ जैसा ही जाने कौन...


आवाजों के बाजारों में ....
ख़ामोशी पहचाने कौन..
मूह की बात  सुने हर कोई...


किरण किरण अलसाता सूरज...
पलक पलक खुलती नींदें...
धीमे धीमे बिखर रहा है ...
जर्रा जर्रा जाने कौन...


आवाजों के बाजारों में ....
ख़ामोशी पहचाने कौन..
मूह की बात  सुने हर कोई...

निदा फजली !!!

Monday, December 14, 2009

एहसास का सौदा है !!!

एहसास का सौदा है...
जज्बात की कीमत है...
दौलत की नुमाईश में...
हर चीज़ इजारत है...

हर खाब है चाँदी का...
हर आरजू सोना है...
सदियों से ये औरत....
मर्द का खिलौना है...

जिस्मो की जवानी तक...
मजबूर मोहब्बत है...
दौलत की नुमाईश में...
हर चीज़ इजारत है...

मतलब की हर यारी...
रिश्ते हैं अदाकारी...
रंगीन मकामो पे...
हर शख्स है व्यापारी...

मक्कार इनायत है...
अय्याश शरारत है...
दौलत की दुनिया में...
हर चीज़ इजारत है...

वादों ने रुलाया है...
चाहत ने सताया है...
जो दुःख है वो अपना है...
जो सुख है वो पराया है...

जीना ही मुसीबत है...
जीना ही जरूरत है...
दौलत की नुमाईश में ...
हर चीज़ इजारत है...

निदा फाजली !!!