Sunday, January 24, 2016

निदा फ़ाज़ली !!!

खुसरो रैन सुहाग की सो जागी पिय के संग
तन मोरा मन पिहू का सो दोनों एक ही रंग

अमीर खुसरो

माँ खुदा का मोजजा हरदम रहे जवान
जब बूढी होने लगे बन जाए संतान

स्टेशन पर  ख़त्म की  भारत तेरी खोज
नेहरू ने लिखा नहीं कुली के सर का बोझ

जिस पंछी के वास्ते पेड़ बने भगवान
पिंजरे में रख के उसे  प्यार करे इंसान

निदा फ़ाज़ली !!!





No comments: