Friday, July 26, 2013

साधो ये मुर्दों का गाँव …

साधो ये मुर्दों का गाँव …
पीर मरिहे पैगम्बर मरिहे
मरिहे जिन्दा जोगी
राजा  मरिहे परजा मरिहे
मरिहे वैध और रोगी

साधो ये मुर्दों का गाँव …
चन्दा मरिहे सूरज मरिहे
मरिहे धरती आकाशा
चौदह भुवन की चौधरी मरिहे
इन हूँ से का आशा

साधो ये मुर्दों का गाँव …
नौ हूँ मरिहों दस हूँ मरिहैं 
मरिहे सहज अट्ठासी 
तेतीस कोटि देवता मरिहे
बड़ी काल की फांसी

साधो ये मुर्दों का गाँव …
नाम अनाम अनन्त रहत है
दूजा  तत्व न होई
कहे कबीर सुनो भाई साधो
भटक मत मरो कोई

~ कबीर~ 

No comments: