Friday, February 8, 2008

यू.एस, यू.एस करने वालो पहले जानो है "भारत" कौन?

ब्रांडेड जींस पहनने वालो पहले जानो था "गाँधी" कौन ?
सॉरी, हाय कहने वालो पहले जानो था "वाल्मीकि" कौन ?

पिज्जा बर्गर खाने वालो पहले जानो थी "अन्नपुर्णा" कौन?
जज्ज हिप हॉप सुनने वालो पहले जानो था "ध्रुपद" कौन?

सिडनी शेल्दन पढ़ने वालो पहले जानो था "पाणिनि" कौन ?
सालसा धुन पे नाचने वालो पहले जानो था "नीलकंठ" कौन?

क्लिंटन को चाहने वालो पहले जानो था "कौटिल्य" कौन?
हिटलर को यू चाहने वालो पहले जानो था "अशोका" कौन?

ओसो आश्रम जाने वालो पहले जानो था "महावीर" कौन?
टाय-टेनिक को देखने वालो पहले जानो था "भारत" कौन ?

आर्म एस्त्रोंग को जाने वालो पहले जानो "वरमिहिर" कौन?
ओप्रह- विनफ्रे को जानने वालो पहले जानो था "भ्रत्रिहरी" कौन?

कंप्युटर को चाहने वालो, पहले जानो था "आर्य-भट्ट" कौन?
प्लास्टिक सर्जरी करने वालो पहले जानो था "सुश्रुता " कौन?

हारवर्ड, कैम्ब्रिज करने वालो पहले जानो थी "नालंदा" कौन?
यू.एस, यू.एस करने वालो पहले जानो है "भारत" कौन?

No comments: